Breaking
Fri. Jun 12th, 2026

श्रद्धालुओं के लिए खुले आदिबद्री मंदिर के कपाट..

श्रद्धालुओं के लिए खुले आदिबद्री मंदिर के कपाट..

शीतकाल में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु..

 

 

उत्तराखंड: आदिबद्री मंदिर के कपाट आज मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही मंदिर में शीतकालीन दर्शन शुरू हो गए हैं। इस अवसर पर आदिबद्री मंदिर परिसर के साथ ही नगर के सभी मंदिरों और बाजार को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल का कहना हैं कि कपाट ब्रह्ममुहूर्त में सुबह चार बजे खोले गए। जबकि श्रद्धालुओं को सुबह छह बजे से दर्शन शुरू किए। साथ ही मंदिर में वेद ऋचाओं के स्वरों के साथ कड़कड़ाती ठंड में भी माहौल भक्तिमय हो गया।बता दें कि कपाट उदघाटन की शुभ बेला पर और भगवान आदिबदरी के माघ मास के पहले श्रृंगार के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग आदिबद्री मंदिर पहुचंते है।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *