Breaking
Tue. Mar 10th, 2026

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे ये नाम..

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे ये नाम..

जानिए किसे मिल सकती है संगठन की कमान..

 

 

 

उत्तराखंड: राज्य में एक बार फिर बड़ा सियासी उलटफेर होने की संभावना है। एक तरफ जहां मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है, वहीं भाजपा संगठन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद भाजपा अब प्रदेश अध्यक्ष भी बदलने जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कई नाम शामिल हैं।

उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में इस बार कई नाम शामिल हैं, जिसमें सबसे पहला नाम विनोद चमोली का है। विनोद चमोली वर्तमान में देहरादून जिले की धर्मपुर विधानसभा से विधायक हैं और तीन बार देहरादून के मेयर भी रह चुके हैं। विनोद चमोली काफी अनुभवी नेता हैं। विनोद चमोली के साथ ही आदित्य कोठारी का नाम उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में है। साथ ही दीप्ति रावत, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल और ज्योति प्रसाद गैरोला के नाम भी चर्चा में हैं।

आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जल्द ही होना है। 18 से 20 अप्रैल तक बेंगलुरु में होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नए अध्यक्ष का नाम तय किया जाएगा। उससे पहले अलग-अलग राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति होनी है। इसी क्रम में उत्तराखंड में भी प्रदेश अध्यक्ष बदला जाना है। भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र को पहले ही राज्यसभा भेज चुकी है। अभी उनके पास दोहरी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही राज्य में हुए हालिया घटनाक्रम को लेकर महेंद्र भट्ट भी विपक्ष के निशाने पर हैं। जिसके चलते उन्हें बदले जाने की चर्चा जोरों पर है।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *