Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

जूनियर हाईस्कूलों में 100 छात्रों पर तीन शिक्षक होंगे तैनात..

जूनियर हाईस्कूलों में 100 छात्रों पर तीन शिक्षक होंगे तैनात..

 

 

 

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग ने जूनियर हाईस्कूलों में 100 छात्रों पर तीन शिक्षकों की तैनाती का मानक तय किया है। जबकि 100 से अधिक छात्रों पर एक प्रधानाध्यापक और तीन शिक्षकों की तैनाती होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौटियाल ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-शिक्षक का मानक तय किया गया है। जिसके अनुसार 100 बच्चों पर तीन शिक्षक तैनात किए जाएंगे। 100 से 105 बच्चों पर एक प्रधानाध्यापक और तीन शिक्षक होंगे। जबकि 105 से अधिक छात्रों पर 1-35 के अनुपात में एक प्रधानाध्यापक और शिक्षक तैनात किए जाएंगे।

शिक्षा निदेशक का कहना हैं कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधीन शिक्षकों की नियुक्ति विज्ञान और गैर विज्ञान के आधार पर तय होती है। जिसमें विज्ञान, विज्ञान संकाय में गणित और गैर विज्ञान संकाय में भाषा व सामाजिक अध्ययन से शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है। यदि किसी विद्यालय में चौथा सहायक अध्यापक भाषा के अधीन निर्धारित होता है तो विज्ञान संकाय के शिक्षकों की अगली पदोन्नति के अवसर कम होंगे। अगली पदोन्नति की पात्रता तय करने में गैर विज्ञान शिक्षकों की संख्या अधिक और विज्ञान संकाय के शिक्षकों की संख्या कम होगी। निर्देशों में कहा गया है कि शिक्षकों के पदों का निर्धारण आरटीई के अनुसार किया जाना उचित होगा।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *