Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

चारधाम यात्रा के दौरान मिलावटखोरों पर होगी कार्रवाई..

चारधाम यात्रा के दौरान मिलावटखोरों पर होगी कार्रवाई..

यात्रा मार्गों पर किया खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को तैनात..

 

उत्तराखंड: 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। यात्रा के दौरान धामी सरकार मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। जिसके लिए सरकार ने खास अभियान शुरू किया है। आपको बता दें कि यह अभियान स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य आपूर्ति के लिए चलाया जा रहा है। धामी सरकार ने आगामी चारधाम यात्रा, हेमकुंड साहिब यात्रा और पर्यटन सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक अभियान शुरू किया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त डॉ. आर राजेश कुमार का कहना हैं कि सीएम धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर तीर्थयात्रियों और आम जनता को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य पदार्थों की सघन जांच, मिलावट पर सख्ती और स्वच्छता अभियान तेज कर दिया गया है। इसके लिए यात्रा मार्गों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।

इन जिलों में किए खाद्य सुरक्षा अधिकारी तैनात..

चारधाम यात्रा और पर्यटन स्थलों पर खाद्य सुरक्षा बनाए रखने के लिए सरकार ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून, टिहरी, ऊधमसिंह नगर जिलों में स्थायी खाद्य सुरक्षा अधिकारी तैनात किए गए हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जिलों में अन्य जिलों से अतिरिक्त अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

यात्रा मार्गों और प्रमुख तीर्थ स्थलों पर होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, मिठाई विक्रेता और खाद्य विक्रेताओं का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। हाईवे और यात्रा मार्गों पर मोबाइल टेस्टिंग लैब के जरिए खाद्य सुरक्षा टीमें तैनात की जाएंगी। डॉ. आर राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी हालत में तीर्थयात्रियों को अस्वास्थ्यकर और मिलावटी भोजन नहीं परोसा जाएगा। मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *