Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

5 मई से जौलीग्रांट से सीधे दो धामों की उड़ान, श्रद्धालुओं को मिलेगी हवाई राहत..

By tvstateagenda.com Feb 22, 2025

5 मई से जौलीग्रांट से सीधे दो धामों की उड़ान, श्रद्धालुओं को मिलेगी हवाई राहत..

 

उत्तराखंड: हेली कंपनी रुद्राक्ष एविएशन के हेलीकॉप्टर पांच मई से जौलीग्रांट हेलीपैड से बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ान भरेंगे। कंपनी ने एक फरवरी से दोनों धामों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। अभी तक करीब चालीस श्रद्धालुओं ने अपनी बुकिंग करा ली है। हर रोज कई श्रद्धालु कंपनी से यात्रा से जुड़ी जानकारी ले रहे हैं।

रुद्राक्ष एविएशन पिछले दो सालों से बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए एमआई 17 हेलीकॉप्टर से उड़ान भर रहा है। इस साल भी चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू होते ही कंपनी ने दोनों धामों के लिए अपनी बुकिंग शुरू कर दी है। बता दे कि बद्रीनाथ के कपाट 4 मई को खुल रहे हैं। इसलिए रुद्राक्ष एविएशन के हेलीकॉप्टर 5 मई से उड़ान भरेंगे।

आपको बता दे कि जौलीग्रांट से दोनों धामों के लिए 20 जून तक बुकिंग हो रही है। उसके बाद बरसात शुरू होने पर हेलीकॉप्टर सेवा रोक दी जाएगी। बरसात के बाद फिर से हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे। कंपनी के अधिकारियों का कहना हैं कि अब तक कई श्रद्धालुओं ने दोनों धामों के बारे में जानकारी मांगी है। कंपनी को उम्मीद है कि इस बार पिछले सालों के मुकाबले चार धाम यात्रा पर ज्यादा श्रद्धालु आएंगे।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *