Breaking
Wed. Mar 11th, 2026

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तैयारी शुरू..

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तैयारी शुरू..

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड के पवित्र धामों में से एक चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तैयारियां विधिवत रूप से आरंभ हो गई हैं। बुधवार को शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर (गोपेश्वर) में विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली को भक्तों के दर्शनार्थ बाहर निकाला गया।इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर रहा। घंट-घड़ियाल और वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान रुद्रनाथ की डोली के दर्शन किए और भाव-विभोर होकर जयकारे लगाए।डोली यात्रा के साथ ही रुद्रनाथ धाम में कपाटोद्घाटन की प्रक्रिया का आध्यात्मिक आरंभ हो गया है। आगामी दिनों में पारंपरिक यात्रा पथ के माध्यम से डोली रुद्रनाथ धाम पहुंचेगी, जहाँ विधिविधान से कपाट खोले जाएंगे। दो दिनों तक रुद्रनाथ की डोली गोपीनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के दर्शनाथ रखी जाएगी। 16 मई को रुद्रनाथ की डोली अपने मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी और 17 को डोली रुद्रनाथ मंदिर में पहुंचेगी। 18 मई को प्रातः 6:00 बजे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट विधि विधान से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *