Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

महंगाई से राहत की बिजली, यूपीसीएल ने बढ़ाया भत्ता, कर्मचारियों में खुशी की लहर..

महंगाई से राहत की बिजली, यूपीसीएल ने बढ़ाया भत्ता, कर्मचारियों में खुशी की लहर..

 

 

 

उत्तराखंड: पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने अपने अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई के दौर में बड़ी राहत दी है। बुधवार देर रात जारी आदेश में निगम प्रबंधन ने महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का ऐलान किया, जिससे हजारों परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। नए आदेश के अनुसार बढ़ा हुआ डीए तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। इस फैसले का लाभ न केवल वर्तमान कर्मचारियों को मिलेगा, बल्कि सेवानिवृत्त पेंशनरों को भी राहत मिलेगी। इस निर्णय का स्वागत करते हुए कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन और राज्य सरकार का आभार जताया। यूपीसीएल कर्मचारी संगठनों ने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि महंगाई की मार झेल रहे परिवारों के लिए यह निर्णय समय पर राहत साबित होगा। निगम सूत्रों के अनुसार यह बढ़ोतरी केंद्र सरकार के अनुरूप की गई है और इसका लाभ आगामी वेतन भुगतान में दिखेगा। कर्मचारियों का कहना है कि यह निर्णय उनके मनोबल को बढ़ाता है और वे अब पहले से अधिक समर्पण के साथ काम करने को तैयार हैं।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार की ओर से जारी आदेश के तहत सभी नियमित अधिकारियों, कर्मचारियों को एक जनवरी 2025 से मूल वेतन का 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। पहले 53 प्रतिशत मिलता था। एक जनवरी से 30 अप्रैल तक के पुनरीक्षित महंगाई भत्ते का एरियर भुगतान किया जाएगा। एक मई से अधिकारियों, कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन के साथ इस दर पर महंगाई भत्ता मिलेगा। सभी पेंशनरों को भी इसी दर से महंगाई भत्ते का भुगतान होगा।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *