Breaking
Sat. Jan 24th, 2026

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर दी शुभकामनाएं..

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर दी शुभकामनाएं..

 

उत्तराखंड: प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेनाओं द्वारा प्राप्त की गई शानदार सफलता पर रक्षा मंत्री को शुभकामनाएं और बधाई दी। रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय सेना की यह उपलब्धि देश की सुरक्षा और सामरिक क्षमता को दर्शाती है, जिस पर हर भारतवासी को गर्व है। उन्होंने रक्षा मंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में भारतीय सेनाएं लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर रक्षा मंत्री को बधाई दी और भारतीय सेनाओं की साहसिक कार्रवाई की सराहना की। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी, लेकिन इस अवसर पर उन्होंने रक्षा मंत्री के साथ कई समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा उठाए गए कड़े कदमों और पाकिस्तान को दिए गए सख्त जवाब ने विश्व मंच पर एक नया संदेश दिया है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में देश की सुरक्षा नीति सशक्त और निर्णायक बनी है, जिस पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है।

मंत्री का कहना कि इस ऑपरेशन का नेतृत्व करने के लिए जिस तरह सैन्य अधिकारी सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को चुना गया वह भारत की बेटियों को गौरवान्वित करने वाला निर्णय था। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैन्य भूमि उत्तराखंड में किस तरह आमजन ने खुशी जताई इसकी जानकारी भी रेखा आर्या ने रक्षा मंत्री के साथ साझा की। इसके साथ ही मंत्री ने सैन्य भूमि उत्तराखंड में आम लोगों द्वारा ऑपरेशन की सफलता पर व्यक्त की गई खुशी और गर्व की भावना को भी रक्षा मंत्री के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों में सेना के प्रति गहरा सम्मान और जुड़ाव है, और इस सफलता से पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल बना।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *