Breaking
Fri. Jan 23rd, 2026

उत्तराखंड में तबादलों की बड़ी कार्रवाई, प्रशासनिक तंत्र में भारी उलटफेर

उत्तराखंड सरकार ने बृहस्पतिवार देर रात प्रशासनिक हलकों में बड़ा फेरबदल करते हुए चार जिलों के जिलाधिकारियों सहित 31 आईएएस, 1 आईएफएस, 1 सचिवालय सेवा और 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

बदले गए जिलाधिकारी और नई जिम्मेदारियां:

  • पौड़ी डीएम आशीष चौहान को यूकाडा का सीईओ और निदेशक खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया।
  • उनकी जगह स्वाति एस भदौरिया को पौड़ी का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • चंपावत डीएम नवनीत पांडे को अपर सचिव कार्मिक बनाया गया, वहीं मनीष कुमार अब चंपावत के नए डीएम होंगे।
  • रुद्रप्रयाग डीएम सौरभ गहरवार को एमडी सिडकुल और डीजी उद्योग का कार्यभार दिया गया है। उनकी जगह प्रतीक जैन को डीएम रुद्रप्रयाग नियुक्त किया गया।
  • उत्तरकाशी डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव ऊर्जा, सहकारिता व निदेशक उरेडा बनाया गया। प्रशांत कुमार आर्या अब उत्तरकाशी के डीएम होंगे।

मुख्य सचिव व सचिव स्तर के अधिकारियों में भी फेरबदल:

  • आनंद बर्द्धन से जलागम विभाग हटाया गया।
  • सचिन कुर्वे से पर्यटन सचिव और सीईओ पर्यटन परिषद का कार्यभार लिया गया।
  • दिलीप जावलकर को जलागम, और डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सहकारिता विभाग सौंपा गया।
  • डॉ. आर राजेश कुमार से सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग हटाए गए।
  • युगल किशोर पंत, नीरज खैरवाल, धीरज गर्ब्याल, श्रीधर अद्दांकी सहित अन्य सचिवों की जिम्मेदारियों में भी व्यापक बदलाव किए गए।

अपर सचिव और निदेशक स्तर पर भी बदलाव:

  • सोनिका, रंजना राजगुरु, आनंद स्वरूप, रीना जोशी, मनुज गोयल, संजय कुमार, अभिषेक रुहेला, दीप्ति सिंह जैसे अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।

PCS अफसरों के बड़े स्तर पर हुए तबादले:

  • भरत सिंह फिरमाल, रामजी शरण शर्मा, अशोक जोशी, त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, रजा अब्बास, शैलेंद्र नेगी, कौस्तुभ मिश्र सहित 24 पीसीएस अधिकारियों को नए कार्यभार सौंपे गए हैं।
  • कई PCS अधिकारियों को ADMs, नगर आयुक्त, डिप्टी कलेक्टर और GMVNs की नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को सरकार ने राज्य प्रशासन को अधिक चुस्त-दुरुस्त और परिणामोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से अंजाम दिया है। आगामी महीनों में लोक सेवा और विकास कार्यों की गति को रफ्तार देने की दिशा में यह तबादले अहम माने जा रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *