Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, जियो थर्मल नीति को हरी झंडी..

प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, जियो थर्मल नीति को हरी झंडी..

 

उत्तराखंड: सरकार की मंत्रिमंडल बैठक आज सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इस दौरान प्रदेश में जियो थर्मल ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए तैयार की गई जियो थर्मल नीति को भी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई। यह नीति राज्य में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नीति के तहत जियो थर्मल ऊर्जा उत्पादन, निवेश और तकनीकी सहयोग को लेकर दिशा-निर्देश तय किए गए हैं।

ये फैसले भी हुए..
पुलों की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट को मंजूरी
सतर्कता विभाग के ढांचे में 20 पद बढ़ाए, 132 से 156 हुई संख्या
जीएसटी विभाग के ढांचे में भी पदों की संख्या बढ़ी
नए खनिजों के लिए जिला व प्रदेश में खनन न्यास बनेंगे
पुत्र 18 साल का होने पर अब बंद नहीं होगी वृद्धावस्था पेंशन। कैबिनेट ने प्रस्ताव में संशोधन को मंजूरी दी।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *