Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन मोड, टिहरी अस्पताल में लापरवाही पर फटकार..

स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन मोड, टिहरी अस्पताल में लापरवाही पर फटकार..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए सरकार सख्त रुख अपनाए हुए है। स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने रविवार को टिहरी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई। मंत्री के अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। सबसे ज्यादा नाराजगी उस समय देखने को मिली जब मरीजों और तीमारदारों के लिए बने शौचालय बेहद गंदे और बदहाल स्थिति में पाए गए।

सफाई व्यवस्था को लेकर मंत्री उनियाल ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अस्पतालों में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मंत्री ने यह भी दोहराया कि मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं और मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बता दे कि स्वास्थ्य विभाग का कार्यभार संभालने के बाद से ही मंत्री उनियाल लगातार सक्रिय हैं। इससे पहले उन्होंने देहरादून स्थित दून अस्पताल का भी निरीक्षण किया था, जहां व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही सुधार के निर्देश दिए गए थे। सरकार का मानना है कि इस तरह के औचक निरीक्षणों से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *