Breaking
Thu. Sep 10th, 2026

लघु सिंचाई विभाग का अधिशासी अभियंता 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..

लघु सिंचाई विभाग का अधिशासी अभियंता 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..

 

 

उत्तराखंड: लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजिलेंस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार किया था। उसके घरों की तलाशी लेने पर विजिलेंस को 23.97 लाख रुपए बरामद हुए हैं। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। हल्द्वानी सेक्टर के विजिलेंस सीओ अनिल मनराल का कहना हैं कि कृष्ण सिंह कन्याल के देहरादून और हल्द्वानी आवास पर बुधवार देर रात तक तलाशी ली गई। देहरादून आवास से 16.73 लाख और हल्द्वानी आवास से 3.38 लाख रुपए मिले हैं। हल्द्वानी के ऊंचापुल स्थित जिस लघु सिंचाई कार्यालय में आरोपित बैठता था वहां से 3.86 लाख रुपए बरामद हुए हैं। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है। आज शाम तक उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *