Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

चीन सीमा के निरीक्षण के लिए 17 सदस्यीय दल रवाना..

By tvstateagenda.com Jul 9, 2024

चीन सीमा के निरीक्षण के लिए 17 सदस्यीय दल रवाना..

अंतिम चौकी बाड़ाहोती तक पहुंचेगी टीम..

 

 

उत्तराखंड: भारत-चीन सीमा पर निरीक्षण के लिए सोमवार को प्रशासन की 17 सदस्यीय टीम जोशीमठ से रवाना हो गई। टीम सीमा की अंतिम चौकी बाड़ाहोती तक पहुंचेगी और सीमा का निरीक्षण कर लौटेगी।चमोली जनपद से लगे चीन सीमा क्षेत्र में प्रतिवर्ष जनपद से प्रशासन की टीम सीमा पर पड़ोसी देश की गतिविधियों के साथ ही सेना व आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों के निरीक्षण के लिए पहुंचती है। सोमवार को जोशीमठ तहसील से प्रशासन की टीम सीमा क्षेत्र के लिए रवाना हुई। टीम तीन दिनों तक सीमा क्षेत्र में रहेगी। दल सीमा की स्थिति और गतिविधियों की रिपोर्ट तैयार करेगी। वापस लौटने के बाद केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *