Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

आपदा के कार्यों में लापरवाही पर सीएम धामी सख्त..

By tvstateagenda.com Jul 13, 2024

आपदा के कार्यों में लापरवाही पर सीएम धामी सख्त..

सिंचाई विभाग के EE के खिलाफ किया एक्शन..

 

उत्तराखंड: आपदा के कार्यों में लापरवाही पर मुख्यमंत्री सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। हल्द्वानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के कार्यों में देरी और लापरवाही पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नैनवाल के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया हैं। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हल्द्वानी में आपदा के कार्यों में हुई लापरवाही पर सीएम धामी ने बड़ी कार्रवाई कर सिंचाई विभाग हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता बीसी नैनवाल को हटा दिया हैं। आपको बता दें कि बीसी नैनवाल को मुख्य अभियंता अल्मोड़ा कार्यालय में अटैच किया गया है। बीसी नैनवाल की जगह भीमताल में तैनात दिनेश सिंह रावत को अधिशासी अभियंता हल्द्वानी का चार्ज दिया गया है। जिसे लेकर शुक्रवार को सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *