Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

पीएम मोदी से मुलाकात कर लौटे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत..

By tvstateagenda.com Jul 31, 2024

पीएम मोदी से मुलाकात कर लौटे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत..

 

उत्तराखंड: दिल्ली दौरे में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत उत्तराखड लौट चुके हैं। बुधवार को पौड़ी में उन्होंने कहा की इस बार उत्तराखंड को बजट में कई सौगात मिली जिसका आभार जताने के लिए ही वो दिल्ली पीएम मोदी से मुलाकात करने गए थे। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा की उत्तराखंड में रेल कॉनेक्टिविटी के लिए साढ़े पांच हजार करोड़ का पैकेज दिया गया है। इसी तरह से चारधाम यात्रा रूट पर हो रहे एनएचआई के निर्माण कार्य के लिए अच्छा बजट दिया है। इसके साथ ही आपदा से लेकर जनजातिय गांवों के विकास के लिए भी बजट दिया गया है। कैबिनेट मंत्री का कहना हैं कि इस बार बजट में उत्तराखंड में एयर कॉनिक्टिविटी के लिए बजट दिया है। जिसके लिए वे पीएम का आभार जताने दिल्ली पहुंचे थे। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा की जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट के तौर पर भी अब विकसित किया जाएगा। वहीं धन सिंह रावत की पीएम मोदी से हुई मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल पर कैबिनेट मंत्री ने चुप्पी साधी है।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *