Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

उत्तराखंड से दिल्ली तक कैबिनेट विस्तार की चर्चा, अब सामने आया प्रदेश प्रभारी का बड़ा बयान..

उत्तराखंड से दिल्ली तक कैबिनेट विस्तार की चर्चा, अब सामने आया प्रदेश प्रभारी का बड़ा बयान..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों का दिल्ली जाने का सिलसिला अब तक थमा नहीं है। बीते दो हफ्तों में विधायकों, मंत्रियों, सांसदों और पूर्व मुख्यमंत्रियों की मुलाकातों की खबरें सामने आ रही हैं। जिसके बाद से प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। इसी बीच बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का बयान सामने आया है। जिसके बाद से कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। सीएम धामी दिल्ली से उत्तराखंड वापस लौट आए हैं। उनके दिल्ली से लौटते ही देहरादून में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं हो रही हैं। इसके साथी दर्जाधारियों की लिस्ट भी आ सकती है इसको लेकर भी चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि निकाय चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

जानें प्रदेश प्रभारी ने क्या कहा ?

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि इसको लेकर लगभग चर्चा पूरी हो गई है। जैसे ही उच्च अधिकारी इसे हरी झंडी देंगे तो इसे लागू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में सरकार अच्छे से चल रही है। उनके इस बयान के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द कैबिनेट की खाली कुर्सियों को भरा जा सकता है।

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *