Breaking
Sat. Jan 24th, 2026

एआरटीओ कार्यालय कोटद्वार में विजिलेंस का छापा..

By tvstateagenda.com Aug 22, 2024

एआरटीओ कार्यालय कोटद्वार में विजिलेंस का छापा..

तीन हजार की रिश्वत के आरोप में वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार..

 

 

उत्तराखंड: कोटद्वार में एआरटीओ कार्यालय में आज विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। टीम विजिलेंस भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। कर्मचारी पर तीन हजार रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपये लिए और चार हजार की रसीद काटी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के दफ्तर और आवास पर भी विजिलेंस टीम पहुंची है। सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इस पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज टीम माैके पर पहुंची।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *