Breaking
Sat. Apr 19th, 2025

दिल्ली में लगने वाला है राष्ट्रपति शासन, आप मंत्री आतिशी का दावा..

दिल्ली में लगने वाला है राष्ट्रपति शासन, आप मंत्री आतिशी का दावा..

 

 

 

देश-विदेश: दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। आतिशी ने कहा दिल्ली की चुनी हुई सरकार के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है। हमें विश्वनीय सूत्रों से पता चला है कि आने वाले दिनों में केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है। इसे लेकर आप पार्टी की नेता आतिशी ने प्रेस वार्ता की।आतिशी का कहना हैं कि राष्ट्रपति शासन लगाने के संकेत इस बात से मिल रहे हैं कि किसी भी आईएस अधिकारी की पोस्टिंग जो गृह मंत्रालय करता है, वो अब नहीं की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से किसी सीनियर अधिकारी की पोस्टिंग दिल्ली में नहीं हो रही है। कई विभाग खाली हैं, जहां अधिकारी मौजूद नहीं है।

बहुत बड़ा राजनीतिक षडयंत्र प्लान हो रहा..
आतिशी ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी बिना किसी वजह से गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिख रहे हैं कि सरकार काम नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के पर्सनल सचिव को भी बेवजह हटाया जा रहा है। ये सारे संकेत है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी चल रही है। अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा राजनीतिक षडयंत्र प्लान किया जा रहा है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी और संवैधानिक होगा। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल जी को बहुमत दिया है। 17 फरवरी को दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत साबित किया था। जब तक केजरीवाल के पास बहुमत है तब तक राष्ट्रपति शासन नहीं लगाया जा सकता। ये जनता के बहुमत का अपमान है। आतिशी ने कहा कि 2016 में उत्तराखंड में भी ऐसा किया गया था जोकि गैरकानूनी था। दिल्ली के लोगों को डरना नहीं है। इस लड़ाई को हम सड़क से लेकर संसद तक लड़ेंगे। दिल्ली वालों का हक मरने नहीं देंगे। दिल्ली की महिलाओं को 1000 रुपए महीना दिलाएंगे।

 

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *