Breaking
Sat. Jan 24th, 2026

पंजीकरण की संख्या 23 लाख पार, केदारनाथ के लिए आठ लाख से ज्यादा हुए पंजीकरण..

पंजीकरण की संख्या 23 लाख पार, केदारनाथ के लिए आठ लाख से ज्यादा हुए पंजीकरण..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू हो गयी है। वहीं यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 23 लाख पहुंच गई है। सबसे ज्यादा केदारनाथ के लिए आठ लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया है। वहीं पंजीकरण को लेकर मारामारी मची है। चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही पंजीकरण का आंकड़ा 23 लाख के पार हो गया है। केदारनाथ धाम के लिए आठ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। पर्यटन विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम चार बजे तक चारधाम यात्रा के लिए 23 लाख 57 हजार 393 पंजीकरण हुए थे। इनमें केदारनाथ के लिए सर्वाधिक आठ लाख सात हजार 90, बद्रीनाथ धाम के लिए सात लाख 10 हजार 192, यमुनोत्री के लिए तीन लाख 68 हजार 302 और गंगोत्री के लिए चार लाख 21 हजार 205 पंजीकरण शामिल हैं। वहीं, हेमकुंड साहिब के लिए भी इस बार अभी तक 50 हजार 604 पंजीकरण हो चुके हैं। पंजीकरण का सिलसिला जारी है। पहले दिन करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदारनाथ धाम में 30 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया है। केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से देशवासियों की सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की। वहीं, अब 12 मई यानी कल बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *