Breaking
Tue. Mar 10th, 2026

पहाड़ी शैली में निर्मित हो रहा दिल्ली में उत्तराखण्ड निवास, सीएम धामी ने किया निरीक्षण..

पहाड़ी शैली में निर्मित हो रहा दिल्ली में उत्तराखण्ड निवास, सीएम धामी ने किया निरीक्षण..

 

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए माह जुलाई तक कार्य को पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही सीएम ने चारधाम यात्रा मार्ग में राज्य अतिथि गृह बनाने के भी निर्देश दिए। उत्तराखंड निवास में पहाड़ी शैली की झलक देखने को मिलेगी। सीएम ने निरीक्षण के दौरान उत्तराखंड निवास के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से बातचीत भी की। इस दौरान सीएम के साथ सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, विशेष कार्याधिकारी रंजन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *