Breaking
Tue. Mar 10th, 2026

रूद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री ने लिया स्थिति का जायजा, जिलाधिकारी से ली जानकारी..

By tvstateagenda.com Aug 1, 2024

रूद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री ने लिया स्थिति का जायजा, जिलाधिकारी से ली जानकारी..

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेशभर में बारिश की अतिवृष्टि होने से आपदा की स्थिति है। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी रुद्रप्रयाग और टिहरी में स्थिति का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने प्रभावित लोगों और अधिकारियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं जिले के प्रभारी मंत्री भी आपदा को लेकर एक्टिव नजर आ रहे हैं।

रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जिलाधिकारी से स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दो दिन से भारी बारिश होने के कारण टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले में भारी नुकसान हुआ है। सोनप्रयाग और केदारनाथ के बीच छह जगहों पर भूस्खलन होने से सड़के टूट चुकी हैं। जिससे करीब 500 तीर्थ यात्री और स्थानीय लोग फंस चुके हैं, जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है। सौरभ बहुगुणा ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता लोगों को सकुशल सुरक्षित स्थानों पर ले जाना है। जबकि दूसरी प्राथमिकता केदारनाथ ट्रैक रूट को दोबारा पुनर्स्थापित करके यात्रा को सुचारू करना है। जिसके लिए लगातार विभिन्न टीमें कार्य कर रही हैं। आपको बात दें कि केदारनाथ में बादल फटने की घटना के बाद से चारधाम यात्रा को रोक दिया गया है।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *