Breaking
Sat. Jan 24th, 2026

कार्य बहिष्कार पर परिवहन कर्मचारी, RTO में कार्य ठप..

कार्य बहिष्कार पर परिवहन कर्मचारी, RTO में कार्य ठप..

निलंबित कर्मियों की बहाली की मांग..

 

 

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के दौरान रुद्रप्रयाग में हुए बड़े हादसे के बाद ऋषिकेश के तपोवन में ड्यूटी कर रहे चार कर्मचारियों को सीएम धामी के निर्देश पर निलंबित कर दिया था। जिसके बाद परिवहन विभाग ने नौ अगस्त तक कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। कर्मचारियों की मांग है कि चारों कर्मचारियों को बहाल किया जाए। मांगें पूरी नहीं होती है तो वो काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

आपको बता दें प्रदेश के सभी आरटीओ विभाग के कर्मचारी और सभी चेकपोस्ट पर तैनात परिवहन कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया है। जिसके चलते डीएल, वाहनों का पंजीकरण, चालान, परमिट जैसे सभी कार्य बंद है। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरटीओ पहुंचे लोगों को दफ्तर से वापस लौटना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने सरकार से चारों निलंबित अधिकारियों को बहाल करने की मांग की है। बता दें 15 जून को रुद्रप्रयाग में हुए सड़क हादसे के मामले में प्रशासन ने लापरवाही मानते हुए चार परिवहन विभाग के कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। जिसके बाद से पूरे मिनिस्ट्रियल संघ में आक्रोश है। रुद्रप्रयाग के रैंतोली के पास हुए हादसे में 15 यात्रियों की मौत हुई थी। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की निलंबित कर्मियों के बहाली की मांग की है।

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *