Breaking
Wed. Mar 11th, 2026

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि..

By tvstateagenda.com Sep 5, 2024

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि..

 

 

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में पूर्व राष्ट्रपति, शिक्षाविद् और दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सीएम धामी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं भी दी। सीएम धामी का कहना हैं कि शिक्षक सही मायने में राष्ट्र निर्माता हैं। विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण कर उन्हें योग्य नागरिक बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं साथ ही समाज को नई दिशा देने में भी उनकी बड़ी भूमिका होती है। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के विकास के लिये संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में भी शिक्षकों की महत्वपूर्ण सहभागिता रहती है। वहीं देश और समाज आगे बढते हैं जहां गुरूजनों का सम्मान होता है। हमें अपने गुरूजनों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की महान भारतीय परम्परा को और अधिक मजबूत बनाना है।

 

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *