Breaking
Mon. Apr 21st, 2025

30 सितंबर को हल्द्वानी में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली, दिग्गज नेता होंगे शामिल..

By tvstateagenda.com Sep 28, 2024

30 सितंबर को हल्द्वानी में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली, दिग्गज नेता होंगे शामिल..

 

उत्तराखंड: हल्द्वानी में विपक्ष ने राज्य सरकार के साथ ही नैनीताल जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने आज सरकार और प्रशासन पर विपक्ष की अनदेखी का आरोप लगाते हुए 30 सितंबर को जन आक्रोश रैली निकालने का ऐलान किया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने आज हल्द्वानी में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आगामी 30 सितंबर को हल्द्वानी में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस द्वारा महिला अपराध, बढ़ती नशा तस्करी, भ्रष्टाचार और विपक्ष के विधायकों की उपेक्षा को लेकर हल्लाबोल का कार्यक्रम तय किया गया है।

रैली में पहुंचेंगे कुमाऊं मंडल से हजारों कार्यकर्ता..

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना हैं कि एमबी इंटर कॉलेज से डीएम कैंप कार्यालय तक जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। जिसमें कुमाऊं मंडल से कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इस रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल सहित कई नेता और विधायक भी शामिल होंगे।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *