Breaking
Tue. Mar 10th, 2026

सौंग बांध पुनर्वास और निर्माण के लिए एक अरब से अधिक की राशि को मंजूरी..

By tvstateagenda.com Dec 13, 2024

सौंग बांध पुनर्वास और निर्माण के लिए एक अरब से अधिक की राशि को मंजूरी..

 

 

उत्तराखंड: देहरादून जिले में सौंग बांध निर्माण और पुनर्वास कार्यों के लिए एक अरब से अधिक की राशि मंजूर हो गई है। इस राशि से मालदेवता क्षेत्र में बांध निर्माण के तहत ही क्षेत्र में दस किमी अधिक लंबी सड़क और पुल निर्माण कार्य होगा।सिंचाई विभाग की महत्वाकांक्षी सौंग बांध परियोजना है। इस बांध निर्माण के लिए आवश्यक वन भूमि और पुनर्वास के लिए भूमि का रास्ता साफ होने के बाद परियोजना के लिए बजट आवंटन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। परियोजना पर 2491.96 करोड़ का व्यय होना है, इसमें भूमि क्रय और पुनर्वास के लिए 250 करोड़ की राशि तय की गई है। इसी के क्रम में 40 करोड़ की राशि स्वीकृत हो गई है। इस परियोजना को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *