Breaking
Tue. Mar 10th, 2026

हरिद्वार में आयोजित किसान सम्मलेन में पहुंचे सीएम धामी..

हरिद्वार में आयोजित किसान सम्मलेन में पहुंचे सीएम धामी..

बारिश के बावजूद भी उमड़े समर्थक..

 

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हरिद्वार के रुड़की में आयोजित जनमिलन और किसान सम्मेलन में पहुंचे। सबसे पहले सीएम ने सम्मेलन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर मौन रख शोक व्यक्त किया। सीएम धामी ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक तकनीक, उन्नत कृषि उपकरण और प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाया जा रहा है। सीएम धामी ने कहा कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। बता दें आज सुबह से ही हरिद्वार में बारिश हो रही है। बारिश के बावजूद भी सीएम पुष्कर सिंह धामी को सुनने के लिए कार्यक्रम में समर्थकों का सैलाब उमड़ा। जो सीएम धामी की लोकप्रियता को दिखाता है।

 

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *