Breaking
Tue. Mar 10th, 2026

चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत का विरोध, धार्मिक मामलों को पर्यटन विभाग में नहीं लाने की मांग..

By tvstateagenda.com Feb 9, 2025

चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत का विरोध, धार्मिक मामलों को पर्यटन विभाग में नहीं लाने की मांग..

 

 

उत्तराखंड: चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने धार्मिक मामलों को पर्यटन विभाग के अधीन लाने पर आपत्ति जताई है। इसके साथ ही महापंचायत आगामी चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित करने का भी विरोध करेगी। शुक्रवार को महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल की अध्यक्षता में देहरादून के एक होटल में बैठक हुई। जिसमें आगामी चारधाम यात्रा के साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हाल ही में राज्य सरकार ने धार्मिक मामलों के विभाग को पर्यटन में विलय कर दिया है।

महापंचायत ने इस पर आपत्ति जताते हुए मांग की है कि धार्मिक मामलों को पर्यटन विभाग से अलग रखा जाए। इसके साथ ही केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों की अनियमितताओं पर नाराजगी जताते हुए महापंचायत ने सरकार से हेलीकॉप्टर कंपनियों के पास सतर्कता कार्यालय खोलने की मांग की है। साथ ही यमुनोत्री धाम में सुरक्षा दीवार का कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई गई। इस अवसर पर महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, महासचिव डॉ. ब्रिजेश सती, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महापंचायत के उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी, यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष सुनील प्रसाद उनियाल, मंदिर समिति के संरक्षक ज्योति प्रसाद उनियाल, ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति बद्रीनाथ के अध्यक्ष उमेश सती, बद्रीश पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, महासचिव राजेंद्र प्रसाद तिवारी, युवा पुरोहित संगठन बद्रीनाथ के सचिव गौरव पंचभैया, व्यापार सभा केदारनाथ के अध्यक्ष चंडी प्रसाद तिवारी, चंडी प्रसाद तिवारी उपस्थित थे।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *