Breaking
Sat. Jan 24th, 2026

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की ऐतिहासिक जीत, पदकों का शतक पूरा..

By tvstateagenda.com Feb 15, 2025

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की ऐतिहासिक जीत, पदकों का शतक पूरा..

 

 

उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन कर नया कीर्तिमान बनाया है। राज्य ने अंतिम दिन एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर शतक का आंकड़ा पार कर लिया। इसमें 24 स्वर्ण, 35 रजत और 42 कांस्य पदक शामिल हैं। राष्ट्रीय खेलों में कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड की सोनिया देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला K-1 500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 02:06.935 सेकंड में दौड़ पूरी कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सर्विसेज की जी. पार्वती ने 02:07.800 के साथ रजत पदक जीता, जबकि ओडिशा की ख्वाइराकपम धनामंजूरी देवी ने 02:08.466 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। वहीं, उत्तराखंड ने पुरुषों की के-4 500 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता।

टीम में आदित्य सैनी, विशाल डांगी, हर्षवर्धन सिंह शेखावत और प्रभात कुमार शामिल रहे। टीम ने 1:28.609 सेकंड का समय निकालते हुए पदक जीता। इससे राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में पदकों की संख्या 99 हो गई थी। नेटबाल मिक्स टीम में मेजबान राज्य को एक और रजत मिलने से पदकों का शतक बनाकर उत्तराखंड ने नया रिकार्ड बना दिया। नेटबाल टीम में ममता, अंशुल, पुष्पेश, गौरव रावत, मनीष शर्मा, जीतेंद्र कुमार, ललित बिष्ट, अवंतिका कैंतुरा, संतोष, दीक्षा व्यास और चित्रा शामिल रही।

राष्ट्रीय खेलों में सर्विसेज रहा शीर्ष पर..

उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में सर्विसेज 66 स्वर्ण सहित 117 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे महाराष्ट्र ने कुल 188 पदक जीते। इसमें 52 स्वर्ण, 68 रजत और 68 कांस्य पदक शामिल हैं। जबकि हरियाणा पदक तालिका में 44 स्वर्ण सहित 145 पदकों के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *