Breaking
Fri. Jan 23rd, 2026

राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई- 3000 से अधिक व्यापारियों पर कार्रवाई, 31.61 करोड़ की वसूली..

By tvstateagenda.com Mar 31, 2025

राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई- 3000 से अधिक व्यापारियों पर कार्रवाई, 31.61 करोड़ की वसूली..

 

 

 

 

उत्तराखंड: राज्य कर विभाग ने प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाकर जीएसटी रिटर्न दाखिल न करने और बकाया राशि जमा न करने वाले 3000 से अधिक व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई की है। 31.61 करोड़ रुपये की बकाया राशि इन व्यापारियों से वसूली की गई हैं। साथ ही जीएसटी पंजीयन निलंबित कर दिया गया। 83 मालवाहक वाहनों को चेक पोस्टों पर रोका गया और 2.15 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूली गई। राज्य कर विभाग का यह अभियान कर चोरी रोकने और राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए आगे भी जारी रहेगा। व्यापारियों को समय पर जीएसटी रिटर्न दाखिल करने और बकाया राशि जमा करने की सख्त हिदायत दी गई है।

राज्य कर विभाग ने शासन स्तर पर राजस्व संग्रहण की समीक्षा के बाद 22 मार्च से प्रदेशभर में विशेष अभियान शुरू किया। जीएसटी जमा न करने वाले 3000 से अधिक व्यापारियों पर कार्रवाई की गई। अब तक 31.61 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूली गई। सख्ती के बाद व्यापारियों ने 20.72 करोड़ रुपये की राशि जमा की। 83 मालवाहक वाहनों को रोककर 2.15 करोड़ रुपये की वसूली की गई। राज्य कर विभाग का यह अभियान कर चोरी रोकने और राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए आगे भी जारी रहेगा। व्यापारियों को समय पर जीएसटी रिटर्न दाखिल करने और बकाया राशि जमा करने की सख्त चेतावनी दी गई है।

 

इसके साथ ही जीएसटी रिटर्न दाखिल न करने वाले व्यापारियों 86 लाख रुपये की वसूले गए। विभागीय प्रवर्तन दल भी सीमावर्ती क्षेत्र के चेकपोस्ट पर चेकिंग कर 6.23 करोड़ की जीएसटी वसूल की है। इसके अलावा ऑडिट इकाइयों के माध्यम से जीएसटी दस्तावेजों की जांच के बाद 1.64 करोड़ की व्यापारियों से जमा कराई गई। राज्य कर आयुक्त अहमद इकबाल ने कहा कि अभियान के तहत तीन हजार से अधिक व्यापारियों का जीएसटी पंजीयन निलंबित किया गया। बकाया राशि व रिटर्न फाइल न करने वाले व्यापारियों से 31.61 करोड़ की राशि वसूली गई। विभाग की ओर से जीएसटी जमा न करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *