Breaking
Wed. Mar 11th, 2026

सीएम धामी ने किया चारधाम यात्रा का शुभारंभ, तीर्थयात्रियों को कराया ‘गढ़भोज’ का स्वाद..

सीएम धामी ने किया चारधाम यात्रा का शुभारंभ, तीर्थयात्रियों को कराया ‘गढ़भोज’ का स्वाद..

 

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चारधाम यात्रा का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों की बसों को यात्रा मार्ग की ओर रवाना किया। ट्रांजिट कैंप में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को गढ़भोज उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखाया गया। यात्रा की शुरुआत धार्मिक उल्लास और सांस्कृतिक रंग के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अधिकारी और आमजन उपस्थित रहे। सीएम ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार ने चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सहज बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सीएम धामी का कहना हैं कि चारधाम यात्रा प्रारंभ हो गई है और बद्रीनाथ धाम के कपाट कल खोले जाएंगे। सभी तैयारियां पूर्ण हैं। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने देशवासियों से चारधाम यात्रा पर आने का आग्रह करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील को भी दोहराया जिसमें उन्होंने कहा है कि यात्रा के कुल बजट का 5% उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को खरीदने में खर्च करें। यह कदम न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा, बल्कि तीर्थयात्रियों को उत्तराखंड की संस्कृति और शिल्प से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करेगा। बता दे कि कार्यक्रम में गढ़ भोग परोसा गया। जिसमें तीर्थयात्री और अन्य लोगों ने भड्डू की दाल और भात स्वाद लिया। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *