Breaking
Sun. Jun 1st, 2025

गैरसैंण में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 10 देशों के राजदूत होंगे शामिल..

गैरसैंण में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 10 देशों के राजदूत होंगे शामिल..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश सरकार ने इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन राजधानी) में करने का निर्णय लिया है। यह पहली बार होगा जब इस ऐतिहासिक स्थल पर इस स्तर का योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शासन ने आयुष विभाग को इस आयोजन की अनुमति दे दी है। योग दिवस के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी स्वयं योगासन करते हुए आम जन को योग अपनाने का संदेश देंगे। इस बार का आयोजन विशेष इसलिए भी है क्योंकि 10 देशों के राजदूतों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, जिससे यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण पहचान प्राप्त करेगा। 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए इस बार गैरसैंण को चुना गया है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को भव्य रूप से मनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण विधानसभा भवन परिसर) में राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रदेश सरकार ने योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डेढ़ माह पहले से विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की थी। इसमें विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता, सार्वजनिक स्थलों पर योग सत्र, और प्राकृतिक स्थलों से योग सत्रों का लाइव प्रसारण शामिल हैं। इस आयोजन का उद्देश्य केवल योग प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों को प्राकृतिक जीवनशैली और मानसिक संतुलन की ओर प्रेरित करने का प्रयास है। प्रदेश में जगह-जगह ‘योग से निरोग’ संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। वहीं, गैरसैंण में होने वाला मुख्य आयोजन राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी को भी एक प्रमुख योग केंद्र के रूप में स्थापित करने का प्रयास है।

सचिव आयुष दीपेंद्र चौधरी का कहना हैं कि राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम गैरसैंण में होगा। इसके साथ ही जिला स्तर पर भी योग दिवस से संबंधित कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार इस बार योग दिवस के लिए प्रत्येक जिले में एक योग पार्क बनाया जा रहा है। इन पार्कों में स्थानीय लोग सुबह व शाम के समय से योग का अभ्यास कर सकेंगे।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *