Breaking
Tue. Mar 10th, 2026

बागेश्वर के इस गांव में मियां-बीवी का डंका, पति बने बीडीसी, पत्नी बनीं ग्राम प्रधान..

बागेश्वर के इस गांव में मियां-बीवी का डंका, पति बने बीडीसी, पत्नी बनीं ग्राम प्रधान..

 

उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बिचला दानपुर क्षेत्र के लाथी गांव से कुंजर सिंह कोरंगा ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर जीत दर्ज की है। यह लगातार दूसरी बार है जब उन्होंने इस सीट से जीत हासिल की है। खास बात यह रही कि ग्राम प्रधान पद पर उनकी पत्नी रजनी कोरंगा भी विजयी रहीं। इस प्रकार कोरंगा दंपत्ति ने लाथी क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण पदों पर सफलता पाई है। जीत के बाद गांव में खुशी का माहौल है और समर्थकों ने दोनों का जोरदार स्वागत किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। कुंजर सिंह को 354 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुष्कर सिंह को 207 वोट, जोगा सिंह को 183, और केदार सिंह को 165 वोट मिले। वहीं ग्राम प्रधान पद की दौड़ में रजनी कोरंगा को 195 वोट मिले, जबकि चंपा देवी को 138 और किरण देवी को 78 वोट प्राप्त हुए। जीत के बाद दंपती ने भगवान और क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि वे गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *