Breaking
Tue. Mar 10th, 2026

पीएम किसान सम्मान निधि- केंद्र ने जारी की 21वीं किस्त, उत्तराखंड के लाखों किसानों को मिली राहत..

पीएम किसान सम्मान निधि- केंद्र ने जारी की 21वीं किस्त, उत्तराखंड के लाखों किसानों को मिली राहत..

 

 

उत्तराखंड: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत शुक्रवार को किसानों को बड़ी राहत दी। योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी गई है। इसके तहत उत्तराखंड के 7,89,297 किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से 157.86 करोड़ रुपये की सम्मान निधि पहुंच गई है। नई दिल्ली से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के किसान परिवारों के लिए किस्त जारी की। इस दौरान उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आपदा से प्रदेश के कृषि व उद्यान क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई के लिए उन्होंने केंद्र सरकार से 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता की मांग भी की है। पीएम-किसान योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल तीन किस्तों में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

नई दिल्ली से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब के किसान परिवारों के लिए राशि जारी की। उत्तराखंड से कृषि मंत्री गणेश जोशी सचिवालय से कार्यक्रम से जुड़े। मंत्री जोशी ने इस दौरान प्रदेश में आई आपदा से कृषि व उद्यान क्षेत्र में हुए भारी नुकसान का मुद्दा उठाया और केंद्र सरकार से 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता की मांग की। इस पर केंद्रीय मंत्री चौहान ने आश्वासन दिया कि जैसे ही प्रदेश सरकार प्रस्ताव भेजेगी, प्राथमिकता के आधार पर उस पर विचार किया जाएगा। मंत्री जोशी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं और पीएम-किसान योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। कार्यक्रम के दौरान सचिव कृषि एस.एन. पांडेय, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, उद्यान निदेशक दीप्ति सिंह, निदेशक कृषि परमाराम और बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल भी मौजूद रहे।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *