Breaking
Sat. Jan 24th, 2026

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर टैक्स की दरों में कटौती, यात्रियों को सीधी राहत..

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर टैक्स की दरों में कटौती, यात्रियों को सीधी राहत..

 

 

उत्तराखंड: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। एक अक्टूबर से देशभर में कई टोल प्लाजा पर शुल्क में संशोधन किया गया है। इसी क्रम में लच्छीवाला टोल प्लाजा पर भी टोल शुल्क में कमी की गई है। इस बदलाव के बाद इस मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को पहले की तुलना में कम टोल टैक्स देना होगा। सीधे तौर पर इसका लाभ वाहन चालकों को मिलेगा और उनका सफर आसान होगा। आपको बता दे कि एनएचएआई हर वर्ष एक अप्रैल को टोल शुल्क में वृद्धि करता है। इस साल भी यह बढ़ोतरी की गई थी। लेकिन अब प्राधिकरण ने शुल्क संरचना में दोबारा बदलाव करते हुए एक अक्टूबर से कमी लागू की है। स्थानीय वाहन चालकों और यात्रियों ने इसे राहत भरा निर्णय बताया है। उनका कहना है कि टोल शुल्क कम होने से रोजाना का खर्च कुछ हद तक घटेगा।

यात्रियों और वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। लच्छीवाला टोल प्लाजा पर अब टोल शुल्क कम हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के निर्देश के बाद एक अक्टूबर से टोल टैक्स की नई दरें लागू कर दी गई हैं। टोल प्लाजा मैनेजर ईश्वर पांडे का कहना हैं कि अब शुल्क पूर्व दरों की तुलना में कम कर दिया गया है। यह कमी न केवल प्रतिदिन लगने वाले टोल टैक्स में की गई है, बल्कि मासिक पास पर भी लागू होगी। इससे नियमित रूप से सफर करने वाले वाहन चालकों को सीधा लाभ मिलेगा। पांडे ने कहा कि नई दरों के अनुसार ही टोल टैक्स वसूला जा रहा है। यात्रियों ने एनएचएआई के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उनका रोजाना का खर्च कम होगा और सफर आसान हो जाएगा।

नई दरों के अनुसार यह देना होगा टोल टैक्स..

वाहन-     पहले, अब
कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन – 110, 105
हल्का वाणिज्यिक वाहन, हल्का मालवाहक वाहन या मिनी बस- 175, 170
बस या ट्रक- 365, 355
तीन एक्सल वाणिज्यिक वाहन- 395, 385
एचसीएम या ईएमई या एमएवी (चार से छह पहिया वाहन)- 570, 555
बड़े आकार के वाहन (सात या अधिक एक्सल)- 695, 675
20 किलोमीटर तक मासिक पास शुल्क- 350, 340

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *