Breaking
Tue. Mar 10th, 2026

यूकेएसएसएससी ने फिर टाली परीक्षा, अब कृषि विभाग के तकनीकी पदों की भर्ती पर लगा ब्रेक

यूकेएसएसएससी ने फिर टाली परीक्षा, अब कृषि विभाग के तकनीकी पदों की भर्ती पर लगा ब्रेक..

 

उत्तराखंड: कथित पेपर लीक विवाद के बीच उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने एक और बड़ा निर्णय लेते हुए 12 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा कृषि विभाग में तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जानी थी। यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष जी.एस. मार्तोलिया ने कहा कि आयोग ने फिलहाल इस परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को अभी तक प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए थे, इसलिए अब यह परीक्षा नियत तिथि पर आयोजित नहीं की जाएगी। मार्तोलिया का हैं कहना कि इस परीक्षा में करीब 600 उम्मीदवार शामिल होने वाले थे, जबकि पदों की संख्या 20 से 25 के बीच थी। उन्होंने कहा कि परीक्षा स्थगन का निर्णय उम्मीदवारों के अनुरोध और आयोग की तैयारियों को और मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।

इससे पहले आयोग ने सहकारी निरीक्षक वर्ग-II और सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) के 45 पदों के लिए 5 अक्तूबर को प्रस्तावित परीक्षा को भी स्थगित किया था। लगातार परीक्षाओं के टलने से अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष ने कहा कि स्थगित परीक्षाओं की नई तिथि और कार्यक्रम जल्द घोषित किए जाएंगे। आयोग यह सुनिश्चित करने के प्रयास में है कि भविष्य में परीक्षाओं का आयोजन संपूर्ण पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था के साथ हो। पेपर लीक प्रकरण के बाद से आयोग की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में आयोग ने अपनी परीक्षा प्रणाली को और सुदृढ़ करने के लिए आंतरिक जांच, तकनीकी निगरानी और सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *