Breaking
Wed. Feb 25th, 2026

देहरादून में 27 फरवरी से वसंतोत्सव की शुरुआत..

देहरादून में 27 फरवरी से वसंतोत्सव की शुरुआत..

सुरक्षा के बीच पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान..

 

 

 

उत्तराखंड: देहरादून में 27 फरवरी से 1 मार्च तक लोकभवन में आयोजित होने जा रहे वसंतोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए व्यापक रूट प्लान जारी किया है। कार्यक्रम के मद्देनजर 24 फरवरी को एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक ने संबंधित मार्गों और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। राजपुर रोड की ओर से आने वाले आगंतुकों के वाहनों को दिलाराम चौक से दाहिनी ओर मोड़ते हुए न्यू कैंट रोड के जरिए एनेक्सी तिराहा तक ड्रॉप किया जाएगा। इसके बाद वाहनों को 8th GR ग्राउंड पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। रायपुर, ईसी रोड और सुभाष रोड से आने वाले वाहनों को दिलाराम चौक से बाईं ओर मोड़ते हुए न्यू कैंट रोड के रास्ते एनेक्सी तिराहा पर ड्रॉप किया जाएगा और फिर 8th GR ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा। यदि 8th GR ग्राउंड पार्किंग भर जाती है, तो वाहनों को आरटी ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा। यहां से आगंतुकों को शटल सेवा के माध्यम से एनेक्सी तिराहा तक पहुंचाया जाएगा। दोपहिया वाहनों की पार्किंग आरटी ग्राउंड में निर्धारित की गई है। कैंट रोड और चकराता रोड की ओर से आने वाले वाहनों को बिंदाल और गढ़ी कैंट होते हुए वाटिका तिराहा से बाएं मोड़कर महिंद्रा ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा। यहां से भी शटल सेवा के जरिए आगंतुकों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जाएगा।शटल सेवा में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सरकारी वाहनों के लिए अलग पार्किंग..

सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के निजी वाहनों की पार्किंग आरटी ग्राउंड में की जाएगी। सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह निषिद्ध रहेगी। इसके लिए स्टैटिक और मोबाइल ड्यूटी लगाई जाएगी। गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ क्रेन मोबाइल के जरिए कार्रवाई की जाएगी। लोकभवन गेट से दिलाराम चौक और लोकभवन गेट से वाटिका तिराहा तक सुचारु यातायात बनाए रखने के लिए हॉक मोबाइल को लगातार भ्रमणशील रखा जाएगा। चिन्हित पार्किंग स्थलों पर स्पष्ट साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।

वैकल्पिक रूट प्लान..

दिलाराम चौक से कैंट रोड की ओर अधिक यातायात दबाव की स्थिति में राजपुर रोड से आने वाले वाहनों को सर्वे ऑफ इंडिया गेट के अंदर से न्यू कैंट रोड होते हुए एनेक्सी तिराहा पर ड्रॉप कराया जाएगा और 8th GR ग्राउंड में पार्क किया जाएगा। मसूरी और कुठालगेट से आने वाले वाहनों को जोहड़ी गांव होते हुए गुच्चुपानी तिराहा से CSD तिराहा तक ड्रॉप कर महिंद्रा ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात सुचारु बना रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पार्किंग व्यवस्था..

शौर्य स्थल के पास आरटी यूनिट का ग्राउंड (पार्किंग स्थल से लोक भवन की दूरी 100 मीटर) पार्किंग क्षमता 400 वाहन।
8TH गढ़वाल राइफल का ग्राउंड (पार्किंग स्थल से लोक भवन की दूरी 900 मीटर) पार्किंग क्षमता 250 वाहन।
महिन्द्रा ग्राउंड (पार्किंग स्थल से लोकभवन की दूरी 1.2 किमी) पार्किंग क्षमता 600 वाहन।

वैकल्पिक पार्किंग

गोरखा इंटर कॉलेज निकट बीजापुर गेस्ट हाउस (पार्किंग क्षमता 50 कार)
सीएसडी कैन्टीन के पास पार्किंग (पार्किंग क्षमता 50 कार)

एनेक्सी तिराहा पर जाम की स्थिति में निर्धारित Dropping Points पर वाहनों को न रोकते हुए आवश्यकता अनुसार पार्किंग स्थलों तक वाहनों को ले जाकर पार्किंग स्थलों से लोकभवन तक शटल सेवा संचालित की जायेगी।नो पार्किंग जोन में वाहन खडा करनें पर ट्रैफिक क्रेन द्वारा वाहन को टो किया जायेगा और आवश्यक वैद्याानिक कार्यवाही की जायेगी।किसी भी असुविधा से बचने के लिए लिंक मार्गों, दुपहिया वाहनों, Public Transport (रिक्शा, टैम्पू, सिटी बस) वाहनों का अधिक प्रयोग करें।

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *