Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

होली में बेहतर बस सेवा का दावा, कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि का ऐलान..

होली में बेहतर बस सेवा का दावा, कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि का ऐलान..

 

 

उत्तराखंड: होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। उद्देश्य यह है कि पर्व के दौरान लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और समय पर बस सेवा उपलब्ध हो सके। इसी क्रम में निगम ने कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की है, ताकि संचालन सुचारु रूप से जारी रहे। जारी आदेश के अनुसार यह योजना 27 फरवरी से 9 मार्च तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में लगातार 10 दिन तक ड्यूटी करने वाले ड्राइवर और कंडक्टरों को निर्धारित औसत दूरी पूरी करने पर 1250 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मैदानी, मिश्रित और पर्वतीय मार्गों के लिए अलग-अलग दूरी तय की गई है, जिन्हें पूरा करना अनिवार्य होगा।

यदि कोई कर्मचारी बिना एक भी अवकाश लिए लगातार 11 दिन तक सेवा देता है और निर्धारित कुल किलोमीटर संचालन पूरा करता है, तो उसे 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। होली के दिन कार्यशाला से बस लेकर मार्ग पर जाने वाले ड्राइवर और कंडक्टरों को 300 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं जिनका लोड फैक्टर 90 प्रतिशत से अधिक रहेगा, उन्हें 500 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इस योजना का लाभ केवल ड्राइवर और कंडक्टरों तक सीमित नहीं है। डिपो और कार्यशालाओं में तैनात तकनीकी कर्मचारी, डीजल लिपिक, समयपाल, चेकिंग स्टाफ, कैशियर, स्टोर कीपर, बुकिंग क्लर्क, पास बनाने वाले कर्मचारी तथा आउटसोर्स कर्मी भी इसमें शामिल हैं। यदि ये कर्मचारी निर्धारित अवधि में सीमित अवकाश लेकर निरंतर सेवा देंगे तो उन्हें भी 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। परिवहन निगम का मानना है कि इस पहल से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और होली के दौरान यात्रियों को बेहतर और नियमित बस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *