Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

उत्तराखंड में प्री-एसआईआर की तैयारी पूरी, 85% बीएलओ मैपिंग का काम खत्म..

उत्तराखंड में प्री-एसआईआर की तैयारी पूरी, 85% बीएलओ मैपिंग का काम खत्म..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के लिए मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड में 85 प्रतिशत मतदाताओं की बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब आगामी एक अप्रैल से प्री-एसआईआर (Special Intensive Revision) के तहत व्यापक और सघन मैपिंग अभियान शुरू किया जाएगा। यह जानकारी अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा अब तक लगभग 19 हजार बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए जा चुके हैं, जो इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही प्रत्येक बूथ पर अनुपस्थित, स्थानांतरित (शिफ्टेड) और मृत मतदाताओं की सूची तैयार की जा रही है, जिससे मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने एक नई डिजिटल सुविधा भी शुरू की है। “बुक ए कॉल विद बीएलओ” नामक इस फीचर के माध्यम से अब मतदाता आसानी से अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए इसके लिए मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर विजिट करके या ECI-NET मोबाइल ऐप या आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एक क्लिक में कॉल बुक कर सकते हैं।

कॉल बुक होने के बाद दो दिनों के भीतर संबंधित बीएलओ स्वयं मतदाता से संपर्क करेगा और उनकी समस्याओं या जानकारी संबंधी आवश्यकताओं का समाधान करेगा। इस पहल से मतदाताओं को घर बैठे ही अपनी जानकारी अपडेट कराने और आवश्यक सहायता प्राप्त करने में काफी सुविधा मिलेगी। निर्वाचन विभाग का मानना है कि इस तरह की तकनीकी पहल और सघन सत्यापन अभियान से मतदाता सूची अधिक सटीक बनेगी, जिससे निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने में मदद मिलेगी।

 

 

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *