Breaking
Wed. Mar 11th, 2026

सीएम धामी ने की गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा..

By tvstateagenda.com Nov 7, 2024

सीएम धामी ने की गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा..

 

 

उत्तराखंड: यमुनोत्री एवं गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले। उन्होंने धामों के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की व्यापक सराहना की। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि इन दोनों धामों के विस्तार और सुरक्षा से संबंधित योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता है। सीएम धामी का कहना हैं कि मानसून में हुए नुकसान से सुरक्षा के लिए आपदा मद से जल्द धनराशि स्वीकृत की जाएगी।

सीएम पुष्कर सिंह धामी बीते दिन उत्तरकाशी के एक दिवसीय भ्रमण पर आए थे। इस मौके पर यमुनोत्री व गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों व तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट सभागार में सीएम से मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र, गंगाजली व प्रसाद भेंट की। मंदिर समित के पदाधिकारियों ने सीएम से भेंट में दोनों धामों के विकास के लिए राज्य सरकार के द्वारा उठाए गए कदमों, यमुनोत्री में हेलीपैड का निर्माण करने व हेली सेवा शुरू करने की स्वीकृति देने के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल ने जानकीचट्टी-यमुनोत्री क्षेत्र को नगर पंचायत बनाए जाने, यमुनोत्री रोपवे का शीघ्र निर्माण कराए जाने, गंगोत्री में हेलीपैड का विस्तार करने, मुखवा-जांगला सड़क स्वीकृत किए जाने सहित यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के विस्तार के लिए प्रस्तावित योजनाओं तथा बाढ़ सुरक्षा कार्य की स्वीकृति का अनुरोध किया।

इस अवसर पर सीएम ने धामों की मर्यादा और महत्ता को कायम रखने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धताओं और प्रयासों का उल्लेख किया। उनका कहना हैं कि यमुनोत्री व गंगोत्री धाम की विकास व विस्तार के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। इसके लिए जिला प्रशासन के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के प्रस्ताव तैयार करा लिए गए हैं। सीएम ने कहा यमुनोत्री रोपवे के निर्माण को लेकर शासन स्तर पर जल्दी ही एक बैठक कर समुचित निर्णय लिया जाएगा। जिससे पीपीपी मोड की इस योजना का काम जल्द प्रारंभ शुरू करवाया जा सके। मानसून में यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में हुई अतिवृष्टि के कारण नदी तल व तटों पर जमा मलबे के निस्तारण तथा तटबंधों के निर्माण व अन्य सुरक्षा कार्यों के लिए आपदा मद से धनराशि स्वीकृत कराई जाएगी।

 

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *