Breaking
Sat. Jun 20th, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरिद्वार में करेंगे किया रोड शो..

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरिद्वार में करेंगे किया रोड शो..

 

 

उत्तराखंड: आज हरिद्वार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय दौरा है, जिसमें वह पार्टी प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन मांगेंगे। इसके साथ ही, उनके निर्धारित कई कार्यक्रम हैं। जिसके लिए नगर विधायक मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल सहित मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।
जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने आज कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सबसे पहले माया देवी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और संतों से आशीर्वाद लिया। संतों के साथ बैठक भी की। इसके पश्चात आर्य नगर चौक पहुंचें। जहां से रोड शो शुरू हुआ।

रोड शो चंद्राचार्य चौक, पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए ऋषिकुल मैदान पहुंचकर संपन्न होगा। ऋषिकुल मैदान में बूथ के कार्यकर्ताओं को त्रिशक्ति सम्मेलन में संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन और उनके कार्यक्रम की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।

 

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *