Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

हादसे का शिकार हुई पौड़ी से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस..

By tvstateagenda.com Jul 8, 2024

हादसे का शिकार हुई पौड़ी से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस..

 

 

उत्तराखंड: पौड़ी से दिल्ली जा रही कोटद्वार डिपो की रोडवेज बस सोमवार को हादसे का शिकार हो गई। बस कोटद्वार से करीब 13 किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से टकराकर खाई की तरफ चली गई। घटना के समय रोडवेज बस में 32 यात्री सवार थे। बस को खाई की तरफ जाता देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस रेलिंग पर ही अटक गई और खाई में नहीं गिरी। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

बताया जा रहा है कि दुगड्डा से आगे कोटद्वार की ओर बढ़ी बस जब आमसौड़ के नजदीक दो पुलिया क्षेत्र में पहुंची, तो सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में चालक चालक नियंत्रण खो बैठा और बस मलबे पर फिसलती चली गई। इस दौरान बस कई मीटर तक स्लिप होकर खाई की ओर बढ़ गई। डिपो इंचार्ज सुनील चौहान का कहना हैं कि बस में सवार सभी यात्री, बस के चालक और परिचालक सुरक्षित हैं। बस को क्षति पहुंची है। यात्रियों को गंतव्य के लिए भेजने के बाद बस को ठीक कराया जा रहा है।

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *