Breaking
Mon. Nov 16th, 2026

छठ पूजा में शामिल हुए सीएम धामी, सूर्य उपासना कर श्रद्धालुओं को दी पर्व की शुभकामनाएं..

छठ पूजा में शामिल हुए सीएम धामी, सूर्य उपासना कर श्रद्धालुओं को दी पर्व की शुभकामनाएं..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के ग्राम 22 पुल स्थित खिलड़िया छठ घाट पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की। छठ घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सीएम ने वहां पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उन्हें छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने छठी मैया और भगवान सूर्यदेव से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

लोक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है छठ महापर्व
सीएम धामी ने कहा कि छठ पूजा भारतीय लोकसंस्कृति और धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमारी परंपराओं की समृद्धि के साथ ही समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व में प्रकृति और सूर्यदेव की उपासना का विशेष महत्व है। यह पर्व लोगों को प्रकृति के प्रति सम्मान रखने, अनुशासन, संयम और सेवा भाव के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में पर्वों की अहम भूमिका
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के विभिन्न पर्व और त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए सभी को छठ महापर्व की बधाई दी।

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *