Breaking
Thu. Sep 10th, 2026

काशीपुर पहुंचेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, दो दिनों तक कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा..

काशीपुर पहुंचेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, दो दिनों तक कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा..

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी आज से दो दिवसीय काशीपुर दौरे पर रहेंगे। उनका कार्यक्रम 8 और 9 सितंबर के लिए निर्धारित है। इस दौरान सीएम विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सीएम धामी 8 सितंबर की शाम को स्टेडियम हेलीपैड, काशीपुर पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे होटल अन्नया रेजीडेंसी जाएंगे, जहां उनका प्रमुखजनों के साथ भेंट और विचार-विमर्श का कार्यक्रम तय है। इस दौरान वे क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 9 सितंबर की सुबह सीएम ननकाना साहिब गुरुद्वारा पहुंचेंगे। यहां वे नगर कीर्तन में शामिल होंगे और श्री गुरु ग्रंथ साहिब का आशीर्वाद लेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सीएम का सुबह 10 बजे आर्मी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करने का कार्यक्रम है। सीएम धामी का यह दौरा क्षेत्र के धार्मिक और सामाजिक जीवन से उनके जुड़ाव को दर्शाता है। काशीपुर में वे जहां गुरुद्वारा कार्यक्रम में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे, वहीं समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद भी करेंगे।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *