Breaking
Sat. Jun 13th, 2026

चुनाव रणनीति पर कांग्रेस के दिग्गजों ने किया मंथन, जिला प्रभारी सौंपेंगे कमेटी को रिपोर्ट..

चुनाव रणनीति पर कांग्रेस के दिग्गजों ने किया मंथन, जिला प्रभारी सौंपेंगे कमेटी को रिपोर्ट..

 

 

उत्तराखंड: कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन किया। मंगलवार को राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल के साथ शीर्ष नेताओं ने बैठक कर चुनाव प्रबंधन व रणनीति, प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की। निकाय चुनाव को लेकर बनाए गए जिला प्रभारी बुधवार को अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे। निकाय चुनाव में भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस नेता आपसी समन्वय बना कर रणनीति बनाने में जुटे हैं। सीडब्लूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल के साथ हुई पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक कर नगर निगम, पालिका व नगर पंचायतों में चुनावी रणनीति विचार विमर्श किया।इसके साथ ही 26 दिसंबर को प्रदेशभर में महात्मा गांधी की याद में शताब्दी वर्ष कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की है। बैठक में प्रदेश के नेताओं ने निर्णय लिया कि निकाय चुनाव को देखते हुए बेलगांव में न जाने का फैसला लिया है।सभी नेता प्रदेश में होने वाले कार्यक्रम में रहेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत मौजूद रहे।

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *