Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

धामी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर जिला मुख्यालयों में होगा जश्न..

धामी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर जिला मुख्यालयों में होगा जश्न..

मुख्य सचिव ने दिए निर्देश..

 

 

उत्तराखंड: धामी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर 22 से 25 मार्च तक हर जिले में जनसेवा थीम पर बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को शिविर आयोजित करने के निर्देश जारी किए। मुख्य कार्यक्रम 22 मार्च को अल्मोड़ा और 23 मार्च को देहरादून जिले में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही 23 मार्च को सभी जिलों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी मंत्री कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जिन जिलों में प्रभारी मंत्री उपलब्ध नहीं हैं, वहां सांसद इसकी अध्यक्षता करेंगे।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि बहुद्देशीय शिविर में आम जन को प्रदान की जाने वाली सेवाओं की उपलब्धता, विभिन्न विभागों के माध्यम संचालित योजनाओं जानकारी दी जाएगी। साथ ही चिकित्सा शिविर में निशुल्क जांच व दवाएं दी जाएंगी। 24 से 30 मार्च तक जन सेवा थीम पर प्रत्येक विधानसभा व लॉक स्तर पर भी बहुउद्देशीय शिविर व चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सांसद व विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी अपने स्तर से निर्णय लेंगे।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *