Breaking
Sat. Sep 5th, 2026

देहरादून से पहाड़ों के लिए सीधी बस सेवा शुरू..

देहरादून से पहाड़ों के लिए सीधी बस सेवा शुरू..

11 सितंबर से इन 7 रूटों पर दौड़ेंगी GMOU बसें..

 

उत्तराखंड: गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयू) की ओर से राजधानी देहरादून से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बस सेवाओं का संचालन अब 11 सितंबर से शुरू किया जाएगा। पहले इन सेवाओं को 1 सितंबर और फिर 4 सितंबर (जन्माष्टमी) से शुरू करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन प्रशासनिक कागजी औपचारिकताओं में देरी के कारण अब नई तिथि 11 सितंबर तय की गई है। अब तक जीएमओयू की अधिकांश बसें केवल हरिद्वार और ऋषिकेश से ही संचालित होती थीं। लेकिन परिवहन विभाग से देहरादून का परमिट मिलने के बाद यह पहला मौका है जब सीधे देहरादून से पर्वतीय जनपदों के लिए जीएमओयू की बसें दौड़ेंगी।

‘हिमगिरी एक्सप्रेस’ के नाम से चलेंगी 11 बसें
योजना के प्रथम चरण में प्रतिदिन 11 बसों का संचालन ‘हिमगिरी एक्सप्रेस’ के नाम से किया जाएगा। ये बसें देहरादून के चांदनी चौक (भुड्डी गांव) स्थित नए टर्मिनल से रवाना होंगी। यहाँ से बसें शिमला बाइपास, आईएसबीटी और रिस्पना पुल होते हुए ऋषिकेश और फिर आगे पर्वतीय मार्गों के लिए प्रस्थान करेंगी।बसों का संचालन पहले चरण में जोशीमठ, गोपेश्वर, ऊखीमठ, नागनाथ पोखरी, तिरपालीसैंण, बीरोंखाल और धुमाकोट रूट पर किया जाएगा। बसों के सुचारू संचालन और यात्रियों की सुविधा के लिए जीएमओयू प्रबंधन ने भुड्डी गांव (चांदनी चौक) में अपना नया शाखा कार्यालय भी स्थापित कर लिया है। जीएमओयू प्रबंधन के अनुसार, कागजी प्रक्रियाओं को अब अंतिम रूप दे दिया गया है। 11 सितंबर से 11 बसों के साथ सेवा की शुरुआत की जा रही है। भविष्य में यात्रियों की मांग और दबाव को देखते हुए दूसरे चरण में बसों के फेरे और नए रूटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। देहरादून से सीधी बस सेवा शुरू होने से पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग जाने वाले यात्रियों को ऋषिकेश या हरिद्वार जाकर बस बदलने के झंझट से मुक्ति मिलेगी।

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *