Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

चम्पावत में 22 जून को वन दरोगा भर्ती परीक्षा, पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए…

चम्पावत जिले में वन दरोगा (Forest Inspector) की लिखित परीक्षा आगामी 22 जून को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एकल सत्र में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला मुख्यालय में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जीआईसी, जीजीआईसी, मल्लिकार्जुन स्कूल, यूनिवर्सल ग्रीन इंटर कॉलेज और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामिल हैं।

एसडीएम सदर अनुराग आर्य ने जानकारी दी कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने हेतु परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में उत्तराखंड बीएनएस की धारा 163 लागू की गई है। यह प्रतिबंध परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगाया गया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि अभ्यर्थी बिना किसी अवरोध के परीक्षा दे सकें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *