Breaking
Mon. Jun 15th, 2026

देवबंद-रुड़की नई रेलवे लाइन को मिली हरी झंडी, दिल्ली-देहरादून सफर होगा और सुगम..

देवबंद-रुड़की नई रेलवे लाइन को मिली हरी झंडी, दिल्ली-देहरादून सफर होगा और सुगम..

 

 

उत्तराखंड: विकास को रफ्तार देने वाली देवबंद-रुड़की नई रेलवे लाइन परियोजना की 29.55 किलोमीटर लंबाई को रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) की स्वीकृति मिल गई है। यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर बनाएगी, बल्कि सामाजिक-आर्थिक विकास के नए रास्ते भी खोलेगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि यह परियोजना पश्चिमी उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक बड़ी सौगात है। यह रेल लाइन यात्रियों और माल ढुलाई दोनों के लिहाज से बेहद लाभकारी होगी, साथ ही इससे रुड़की और आसपास के क्षेत्रों के व्यापार को भी नया बल मिलेगा।

देवबंद-रुड़की नई रेलवे लाइन परियोजना के 29.55 किलोमीटर लंबे खंड को रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) से मंजूरी मिल गई है। इस खंड पर हाल ही में 122 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल भी किया गया है। इस नई रेल लाइन के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की दूरी लगभग 40 किलोमीटर कम हो जाएगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा और भी सुविधाजनक हो जाएगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस परियोजना को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। सीएम ने कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड के लोगों के लिए विकास के नए रास्ते खोलेगी और क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार एवं व्यापार को नई ऊंचाइयां देगी।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *