Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर विशेष कार्यक्रम, सीएम धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य ने खिलाड़ियों से की मुलाकात..

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर विशेष कार्यक्रम, सीएम धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य ने खिलाड़ियों से की मुलाकात..

 

 

उत्तराखंड: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर खेल विभाग की ओर से देहरादून स्थित परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय हॉल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षुओं और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को ओलंपिक मूल्यों एकता, उत्कृष्टता और सम्मान का संदेश देते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार खिलाड़ियों को हर स्तर पर समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में दून जिम्नास्टिक एकेडमी के जिम्नास्टों ने अपनी शानदार और ऊर्जावान प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। जिम्नास्टों ने बेहतरीन संतुलन, लय और फुर्ती के साथ प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति को देख सीएम पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्य, प्रशिक्षकों, खेल अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी ऊर्जावान और उत्साहपूर्ण बना दिया।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *