केदारनाथ व्यापार सभा को मिली नई टीम, पंडित विष्णु रुवाड़ी को सौंपी गई कमान..
श्री केदार सभा केदारनाथ के सानिध्य में शुक्रवार को व्यापार सभा श्री केदारनाथ की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में पंडित विष्णु रुवाड़ी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया से पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष पंडित चंडी प्रसाद ने सभा को संबोधित करते हुए अपने कार्यकाल का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने व्यापारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा धाम में व्यापारिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए सभी व्यापारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में पंडित कृष्णा शुक्ला को उपाध्यक्ष, पंडित प्रदीप शर्मा को कोषाध्यक्ष, पंडित तेज प्रकाश त्रिवेदी को महामंत्री, पंडित ज्योति प्रकाश शुक्ला को उपमंत्री तथा पंडित अजय जुगरान (अपना प्यारा उत्तराखंड) को मीडिया प्रभारी चुना गया। इसके साथ ही सदस्य पदों पर पंडित विकास तिनसोला, पंडित रोशन तिवारी, पंडित अंबिका पोस्ती, पंडित अंकुश शुक्ला, पंडित पवन बगवाड़ी, पंडित आलोक बाजपेयी, पंडित गौरव बाजपेयी एवं पंडित सुभाष पुरोहित का निर्विरोध चयन हुआ।
इस अवसर पर श्री केदार सभा के अध्यक्ष पंडित राजकुमार तिवारी, जिला पंचायत सदस्य पंडित सुबोध बगवाड़ी, ब्लॉक प्रमुख पंडित पंकज शुक्ला, ज्येष्ठ उपप्रमुख पंडित प्रदीप त्रिवेदी सहित श्री केदार सभा की पूरी कार्यकारिणी, समस्त तीर्थपुरोहित, व्यापारी वर्ग और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंडित विष्णु रुवाड़ी ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

